छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

अकलतरा के शराब भट्टी में चाकूबाजी की घटना

अकलतरा के देशी शराब दुकान में आज दिनदहाड़े चाकूबाजी की घटना अंजाम दिया गया है । बताया जा रहा है कि करुमहू बुटराभावर के गणेश केवट पिता फिरत केवट उम्र लगभग 30 वर्ष , धीरज खांडेकर उम्र 45 साल पिता बोधराम , परमेश्वर पिता दुकालु उम्र 42 तीनों अकलतरा शराब भट्टी शराब पीने गये जहां उन्होंने चखना लिया शराब पी । कुछ देर बाद जब वे तीनों बिल देने गये तो पीड़ित अनुसार चखना वाले ने अचानक चाकू मार दिया जिससे रोकने की कोशिश में परमेश्वर केंवट के सीधे हाथ की हथेली की नस कट गई है और धीरज खांडेकर के सीधे हाथ की बांह में चाकू मारने से नस कट गई है जिसमें से काफी खून बहा है और बताया जा रहा है कि काफी देर तक खून बहता रहा है । इन दोनों को चाकू से मारते देखकर कुछ लोगों ने अकलतरा थाना फोन करके सूचना दी और अकलतरा थाना के दो सिपाही घायलों को लाकर इलाज कराया और मामले की सूचना दर्ज कर ली है ।

See also  जांजगीर-चांपा में भीषण हादसा : भारतमाला सड़क पर रफ्तार से आ रही वाहन ने 3 ग्रामीणों को कुचला, मौके पर ही मौत

Related Articles

Leave a Reply