छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर के दामोदर ज्वेलर्स में 40 लाख की चोरी: दुकान में किया तोड़फोड़, दुकान के मालिक पर हमला

बिलासपुर जिले में दामोदर ज्वेलर्स में 40 लाख की चोरी हुई है। 3 से 4 नकाबपोशों ने देर रात दुकान का ताला तोड़कर ज्वेलरी चुरा ली। घटना के समय दुकान के मालिक और उनका परिवार शादी में शामिल होने बिलासपुर गया हुआ था। पूरा मामला सीपत थाना क्षेत्र के नवाडीह का है।

मिली जानकारी के मुताबिक जब दुकान मालिक अपने परिवार के साथ घर लौटा तो चोर चोरी करने में लगे थे, जब दुकानदार ने आवाज लगाई तो उस पर हमला कर दिया। इससे डर कर वह दुकान से थोड़ी दूर चले गए। चोरों ने दुकान में तोड़फोड़ की और जेवर लेकर भाग गए।

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

दुकान मालिक ने तत्काल इसकी सूचना सीपत पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक चोर भाग निकले थे। डॉग स्क्वायड और CCTV फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना स्थल से एक बाइक भी बरामद की गई है, जिसे पुलिस जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है।

See also  शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म, 3 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ दर्ज मामला
3 से 4 नकाबपोशों ने देर रात दुकान का ताला तोड़कर 40 लाख रुपए की ज्वेलरी चुरा ली।

3 से 4 नकाबपोशों ने देर रात दुकान का ताला तोड़कर 40 लाख रुपए की ज्वेलरी चुरा ली।

चोरी की वारदात से लोगों में नाराजगी

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह पहली बार नहीं है जब इस इलाके में ऐसी घटना घटी हो। दुकानदारों और स्थानीय निवासियों ने पुलिस से इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है, ताकि चोरी की घटनाओं को रोका जा सके।

चोरों ने दुकान में तोड़फोड़ की और जेवर लेकर भाग गए।

चोरों ने दुकान में तोड़फोड़ की और जेवर लेकर भाग गए।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

पुलिस को मिले कई अहम सुराग

सीपत थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। डॉग स्क्वायड की टीम ने घटना स्थल की जांच की है। कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। इसके साथ ही, सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। पुलिस जल्द ही चोरों को पकड़ने का दावा कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply