देश

पति को लेकर भिड़ी दो पत्नियां, बाल पकड़कर एक-दूसरे को गिराकर मारा; थाने पर हाई वोल्टेज ड्रामा

मेरठ

यूपी के मेरठ में एक पति को लेकर दो पत्नियों का थाने के गेट पर महासंग्राम हो गया। दोनों पत्नियां एक युवक को लेकर एक दूसरे के बाल पकड़-पकड़कर लड़ने लगी। उनके साथ आए लोग भी आपस में उलझ गए। पुलिस के सामने मारपीट और गालीगलौज का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इरशाद पर दूसरी शादी करने का आरोप

यह थाना ब्रह्मपुरी का गेट है, जहां पर दो युवतियां एक युवक को ‘यह मेरा हसबैंड’ कहते हुए लड़ने लगीं। जानकारी के अनुसार, तारापुरी के धोबीघाट के रहने वाले इरशाद की शादी हो चुकी है और उसके चार बच्चे भी है। निशा का आरोप है कि उसे बिना बताए इरशाद ने दूसरा निकाह कर लिया और दूसरी बीबी अलिना को कहीं और किराए के मकान में रख लिया।

See also  अब अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर पलटवार, कई ठिकानों को किया तबाह; 19 जवानों की मौत!

पुलिस की मौजूदगी में एक-दूसरे से लड़ने लगी महिलाएं

लोगों से जानकारी मिलने के बाद पहली पत्नी निशा इरशाद को ढूंढते हुए अलिना के पास पहुंच गई। दोनों पत्नियों ने इरशाद को लेकर संघर्ष शुरू कर दिया और थाने पहुंच गई। वहां पर भी पुलिस की मौजूदगी में निशा और अलिना एक-दूसरे से मारपीट करते हुए दिखाई दी।

इरशाद ने किया ये दावा

दोनों पत्नियों को मारपीट करते हुए देखकर इरशाद बीच में आया, बामुश्किल उसे अलग किया। आरोप है कि इरशाद के परिवार के साथ निशा पक्ष ने मारपीट भी की है। थाने पर इरशाद ने मीडिया को बताया कि अलिना की अपनी कोई संतान नही है। पहली पत्नी निशा किसी के साथ चली गई थी। बच्चे अकेले रह गए। अलिना से निकाह किया और वह बच्चों की देखभाल कर रही है।

See also  जंगल में कंकाल मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, फॉरेसिंक की टीम जांच में जुटी

पहली पत्नी ने सौतन को गिराकर मारा

निशा आज बच्चों पर अपना हक जताते हुए घर आ गई और बच्चे ले जाने लगी। मना करने पर वह अपने भाईयों को बुला लाई, जिसके बाद मारपीट करनी शुरू कर दी। थाने में भी मां के साथ बदसलूकी की है और अलिना को जमीन में गिराकर पीटा है। बच्चों को जबरन खींच कर निशा साथ ले गई है। वहीं थाने पर हुई मारपीट मामले में पुलिस ने इरशाद और उसके साथी, वसीम, मोटा को गिरफ्तार करते हुए शांतिभंग की धाराओं में चालान काट दिया है।

Related Articles

Leave a Reply