छत्तीसगढ़

पत्नी ने पति को किया किडनैप : 10 दिनों तक बना कर रखा बंधक, हाथ- पैर तोड़ डाला, पिला दिया एसिड

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक शख्स को जमीन विवाद के चलते अपनों ने ही बंधक बनाकर ऐसी सजा दी जिससे शायद तालिबान भी शर्मिंदा हो जाए। इस बात का खुलासा तब हुआ जब शख्स अपना इलाज कराने डॉक्टर के साथ पहुंचा था। मामला जयनगर थाना क्षेत्र के कमलपुर का है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित शख्स का नाम शंख लाल अगरिया है जो कि कमलपुर का रहने वाला है। शंख लाल ने बताया कि वह अपने पिता का एकलौता बेटा है, जब उसके पिता की मौत हुई थी तब उसने उनके अंत्योष्टि कार्यक्रम के लिए पारिवारिक जमीन गिरवी रखी थी। यह बात उसकी पत्नी, बहन और दामाद को नागवार गुजरी और उन्होंने मिलकर उसे बीते 1 दिसंबर से उसके पुराने घर में बंधक बनाकर रखा था।

See also  टमाटर की बंपर पैदावार बनी किसानों के लिए मुसीबत, खेतों में ही सड़ रही फसल, बाजार में बिक रहे 1-2 रुपये किलो

बंधक बनाकर पहले हाथ-पैर तोड़ा, फिर ऐसिड से जलाया

शंख लाल ने बताया कि बंधक बनाए जाने के दौरान पत्नी, बहन और दामाद ने मिलकर जमकर प्रताड़ित किया। उन्होंने उसके साथ हथौड़ी और हैंड हुक से मारपीट की, जिससे उसके हाथ और पैर टूट गए। सिर्फ इतना ही नहीं, जब उन दरिंदों का मन नहीं भरा तब उन्होंने उस पर ऐसिड तक उंडेल दिया। इसके बाद जब उसकी तबियत खराब होने लगी तो वह उसे रोज एक इंजेक्शन देने लगे, ताकि वह जिंदा रह सके।

सूरजपुर जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

गौरतलब है कि पीड़ित शंखलाल ने बताया कि वह काफी दिनों से कैद से भागने की कोशिश कर रहा था, आखिरकार उसे मौका मिला और वह भागकर सीधे जिला अस्पताल इलाज कराने के लिए पहुंचा है। हालांकि, पीड़ित ने अभी तक पुलिस में शिकायत नहीं दर्ज कराई है, लेकिन डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दे दी है।

See also  महिलाओं का हल्ला बोल! अवैध शराब के खिलाफ सड़कों पर उतरीं महिलाएं, SP ऑफिस का घेराव

Related Articles

Leave a Reply