छत्तीसगढ़

बांध में नहाने गए बुजुर्गों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, एक की मौत

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में मधुमक्खियों के काटने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इसके बाद साथी ग्रामीण ने इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंची। मामला मरवाही के खुद्दी टोला उसाड़ का है।

मिली जानाकरी के अनुसार, मृतक बुजुर्ग का नाम सुंदर सिंह था। बताया जा रहा है कि, बुजुर्ग अपने साथी ग्रामीण के साथ शनिवार को संगम बांध में नहाने गया था। इसी दौरान दोनों पर मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। इसे बचने के लिए दोनों इधर-उधर भागने लगे। बुजुर्ग सुंदर सिंह का साथी मौके से भागने में तो कामयाब रहा, लेकिन सुंदर सिंह मधुमक्खियों से बचने के लिए झाड़ियों के बीच में घुस गया। मधुमक्खियों ने उनका पीछा नहीं छोड़ वह झाड़ियों में घुस काटते गया, जिससे उनकी मौत हो गई।

See also  आरक्षक ने विश्वासघात अर्थी निकाल पुलिस प्रशासन के खिलाफ लगाए नारे

Related Articles

Leave a Reply