छत्तीसगढ़

126 दिन बाद बर्खास्त बीएड सहायक शिक्षकों को कैबिनेट बैठक में समायोजन की मिली मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को अटल नगर, नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में हुई मंत्रिपरिषद की अहम बैठक में कई बड़े निर्णय लिए गए. इनमें सबसे महत्वपूर्ण फैसला बर्खास्त किए गए बीएड अर्हताधारी सहायक शिक्षकों के हित में लिया गया, जिससे लंबे समय से संघर्षरत शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है.

मंत्रिपरिषद ने सीधी भर्ती 2023 में नियुक्ति उपरांत सेवा समाप्त किए गए 2621 बीएड अर्हताधारी सहायक शिक्षकों को अंतर्विभागीय समिति की अनुशंसा के अनुसार सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के पद पर समायोजित करने का निर्णय लिया है. इस निर्णय के कार्यान्वयन के लिए स्कूल शिक्षा विभाग को अधिकृत किया गया है.

सरकार के इस फैसले के बाद बीते 126 दिनों से धरने पर बैठे शिक्षकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है. आंदोलनरत शिक्षकों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे अपने संघर्ष की जीत बताया है.

See also  पोलिंग बूथ में युवती के साथ छेड़छाड़, मनचले को लोगों ने पीटा

Related Articles

Leave a Reply