छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

विधायक अकलतरा विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए

झिरिया (पोड़ी दल्हा) में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

अकलतरा/सीता टंडन

आदिवासी बहुल गांव झिरिया जो पोड़ी दल्हा से लगा हुआ है, वहां विश्व आदिवासी दिवस वहां के आदिवासियों द्वारा मनाया गया और इस कार्यक्रम में विधायक अकलतरा राघवेन्द्र सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए विश्व आदिवासी दिवस के अवसर आज पूरे जिले में जगह-जगह विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया और आदिवासी संस्कृति और सभ्यता को बचाने का संकल्प लिया गया इस अवसर पर विधायक राघवेन्द्र सिंह द्वारा एक सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया गया । यह सामुदायिक भवन विधायक निधि से निर्मित किया गया है ।

See also  NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगात : सीएम साय ने हड़ताल के दौरान रुका वेतन देने का किया ऐलान, स्वास्थ्य मंत्री ने की 27% लंबित वेतन वृद्धि

इस अवसर पर आदिवासियों द्वारा विधायक राघवेन्द्र सिंह को पीला गमछा ओढ़ाकर और श्रीफल भेंटकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक राघवेन्द्र सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी भाइयों और बहनों का अस्तित्व तब से जब से मानव धरती पर है इसलिए जल जंगल और जमीन पर सबसे पहला अधिकार आदिवासी भाइयों का है और यह अधिकार आपसे कोई छीन नहीं सकता है । आदिवासी सभ्यता संस्कृति और आदिवासी समाज को बचाने और सुरक्षित करने के लिए यह दिवस पूरे विश्व में आदिवासी दिवस के रुप में मनाया जा रहा है और हम सबको संकल्प लेना है कि हम सब मिलकर आदिवासी सभ्यता संस्कृति का सम्मान करें और उनके अधिकारों की रक्षा करेंगे साथ ही उनके सर्वांगीण विकास में हम सब भागीदारी करेंगे । इस अवसर पर छोटे छोटे बच्चे आदिवासी वेशभूषा में आये थे और उनकी सुंदरता और मासूमियत सबका मन मोह रहीं थीं ।

See also  गरीबों के आशियाने पर चला बुलडोजर, परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

Related Articles

Leave a Reply