छत्तीसगढ़बिलासपुर

चलती ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत, 5 माह बाद युवक लौट रहा था अपने घर

बिलासपुर। जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां चलती हुई ट्रेन से एक युवक नीचे जा गिरा, यहां मौके पर ही युवक मौत है गई। दरअसल यह घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरा – जयरामनगर के बीच की है, बुधवार की सुबह लगभग 12 बजे के आसपास मस्तूरी पुलिस को सूचना मिली कि एक अज्ञात व्यक्ति की लाश रेलवे पटरी के किनारे पड़ी हुई है।

See also  छत्तीसगढ़ में जांजगीर-चांपा सहित 5 नए मेडिकल कॉलेजों में भर्ती : 6 से 13 मई तक करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल

जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात शव के बारे में आसपास पतासाजी कर रही थी, तभी अज्ञात शव के पास बगैर डिस्प्ले का एक मोबाइल फोन मिला, जिसमें फोन आने पर अज्ञात युवक की पहचान झारखंड निवासी सत्यवीर करमाली के रूप में हुई, जो काम करने हैदराबाद गया हुआ था, वह 5 माह बाद अपने घर झारखंड वापस जा रहा था, जिसकी ट्रेन से गिरने से मौत हो गई।

See also  वीडियो एडिटर से लेकर नर्सिंग स्टाफ तक, 794 पदों पर भर्ती के आज लगेगा जॉब फेयर

जिसके बाद मस्तूरी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी भेज दिया और मृतक के परिजनों के मस्तूरी पहुंचने के बाद शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप कर आगे की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply