छत्तीसगढ़

गोदाम के पीछे सेप्टिक टैंक में मिला 5 साल पुराना नरकंकाल, DNA टेस्ट के लिए भेजा गया रायपुर

धमतरी. जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम भोयना से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक बंद गोदाम के पीछे स्थित सेप्टिक टैंक में नर कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. यह नरकंकाल 4 से 5 साल पुराना बताया जा रहा है. मामले की सूचना मिलते ही उप पुलिस अधीक्षक मणि शंकर चंद्रा पुलिस और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे.

See also  भ्रष्टाचार पर पर्दा? फिर से एक बार हैंडपंप मरम्मत के नाम पर 47 हजार का खेल उजागर

बताया जा रहा है कि 5 साल से बंद गोदाम में आज फैक्ट्री मालिक जब जमीन का नापजोक करने के लिए गोदाम में पहुंचे तभी उसने सेप्टिक में नर कंकाल को देखा. तत्काल इसकी सूचना अर्जुनी पुलिस को दी. मौके पर अर्जुनी पुलिस की टीम और फॉरेंसिक टीम के साथ उप पुलिस अधीक्षक मणि शंकर चंद्रा पहुंचे. फिलहाल हत्या है या मामला कुछ और है, यहां विषय अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

See also  200 लोगों को ट्रेलर में बिठाकर दौड़ा रहा था बेलगाम, चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर सवारियों को बसों के जरिए किया रवाना

जांच के बाद मामले का खुलासा होगा : उप पुलिस अधीक्षक

उप पुलिस अधीक्षक मणि शंकर चंद्रा पुलिस ने बताया, नरकंकाल के शरीर का हिस्सा अलग- अलग था. इस नर कंकाल को पोस्टमार्टम सहित अन्य डीएनए टेस्ट मेडिकल जांच के लिए रायपुर भेजा गया है. जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा. फिलहाल मामले की जांच चल रही है.

See also  खल्लारी मंदिर रोप-वे हादसा अपडेट: रायपुर निवासी एक महिला की मौत, 16 में से 4 गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर, प्रशासन ने जांच के दिए निर्देश

Related Articles

Leave a Reply