छत्तीसगढ़

समलैंगिक विवाह करना चाहती थी लड़कियां, घर वाले नहीं माने, एक साथ कर ली खुदकुशी

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र की आमगांव पहाड़ी पर मिले दो कंकालों की पहचान जागृति विश्वकर्मा और आरती विश्वकर्मा के रूप में हुई है। ग्रामीणों और परिजनों के अनुसार, दोनों युवतियां समलैंगिक विवाह करना चाहती थीं, लेकिन सामाजिक और पारिवारिक दबाव के कारण यह संभव नहीं हो सका। 23 अक्टूबर से लापता दोनों युवतियों के कपड़ों से उनकी पहचान की गई। पुलिस के अनुसार, दोनों युवतियां पहले भी घर से भागकर एक रिश्तेदार के यहां चली गई थीं।

See also  VB-G RAM G योजना को लेकर छत्तीसगढ़ में असंतोष, हड़ताल के मूड में 12 हजार मनरेगा कर्मचारी, सरकार के सामने रखीं ये मांगें

लेकिन उन्हें समझा-बुझाकर घर वापस ले आया गया। इस घटना के बाद 23 अक्टूबर को वे फिर लापता हो गईं। मंगलवार को दुलारदाई डोंगरी जंगल में ग्रामीणों को पेड़ पर लटके दो कंकाल मिले, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। लंबे समय तक शव लटके रहने के कारण वे कंकाल में बदल गए थे। परिजनों और पुलिस का मानना है कि समलैंगिक विवाह न कर पाने की निराशा में दोनों ने एक साथ आत्महत्या कर ली। मामले की जांच जारी है, लेकिन इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

See also  सूरजपुर में हादसा : मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों की नाव बांध में पलटी, 3 लापता, रेस्क्यू जारी

Related Articles

Leave a Reply