छत्तीसगढ़

बिजली खंभे से टकराई तेज रफ्तार बाइक, चार युवकों की मौत, गांव में पसरा मातम

सरायपाली. महासमुंद जिले के सरायपाली नगर में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया. शीतला मंदिर के पास एक तेज रफ्तार बाइक बिजली खंभे से जा टकराई, जिससे मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई. वहीं दो गंभीर रूप से घायल युवकों ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया. हादसा इतना भयानक था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए. बताया जा रहा है कि चारों युवक एक ही बाइक पर सवार थे और तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने के कारण हादसे के शिकार हुए.

See also  खल्लारी मंदिर रोप-वे हादसा अपडेट: रायपुर निवासी एक महिला की मौत, 16 में से 4 गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर, प्रशासन ने जांच के दिए निर्देश

इस हादसे में अनिस बाघ पिता प्रहलाद बाघ, किशन भोई पिता राजकुमार भोई की मौके पर ही मौत हुई. वहीं मनीष बाघ पिता अहरलाद बाघ, गोपाल प्रधान पिता नरेंद्र प्रधान गंभीर रूप से घायल हुए थे. घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में भर्ती कराया गया था, जहां दोनों युवकों की भी मौत हो गई. चारों युवक बेलमुंडी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं और सभी की उम्र 20 से 22 वर्ष के बीच है.

See also  जांजगीर चांपा में सड़क हादसा युवक की मौत:- तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी ठोकर, आया था जीजा के घर घूमने..

Related Articles

Leave a Reply