छत्तीसगढ़

दुर्ग: रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में लगी आग, फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से ट्रेन में आग लगने की एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दुर्ग रेलवे स्टेशन में खड़ी ट्रेन के एक बोगी में भीषण आग लग गई. आग की इस घटना के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया. वहीं इस घटना की सूचना मिलने के बाद फौरन फायर ब्रिगेड की टीम को रवाना किया गया. फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है.

See also  मौत के साए में पढ़ाई: जर्जर स्कूल भवनों में बैठने को मजबूर बच्चे, कई शासकीय स्कूलों का खस्ताहाल

क्या है मामला?

बताया जा रहा है कि आग ट्रेन के थर्ड एसी (3rd AC Coach) कोच में लगी थी. राहत की बात यह रही कि जिस कोच में आग लगी थी वह कोच रेलवे स्टेशन से दूर था. फायर ब्रिगेड की टीम कोच के कांच को तोड़कर आग बुझाने में लगी हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार यह गुड शेड यार्ड है, जोकि दुर्ग स्टेशन में है. इस स्थान पर खाली ट्रनों को खड़ा किया जाता है. इसी दौरान यहां पर एक खड़ी ट्रेन के एसी कोच में भीषण आग लगी है.

See also  बिलासपुर सेंट्रल जेल में मर्डर : मानसिक रोगी वार्ड में स्लैब से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट

रेलवे प्रबंधन के अधिकारी भी घटना स्थल पर मौजूद हैं. बताया गया कि इस घटना से किसी प्रकार की हताहत की खबर नहीं है. आग किस वजह से लगी है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. तीन से अधिक फायर बिग्रेड की गांड़ियां आग पर काबू पाने के लिए लगी हुई हैं.

See also  सूरजपुर में हादसा : मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों की नाव बांध में पलटी, 3 लापता, रेस्क्यू जारी

Related Articles

Leave a Reply