छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

धान खरीदी केंद्र में लगी भीषण आग, सैकड़ों बारदाना जलकर खाक, मौके पर कोई नहीं – कर्मचारियों के हड़ताल का असर

जांजगीर चांपा। जिले के लगरा ग्राम पंचायत स्थित धान मंडी से बड़ी खबर सामने आ रही है… जहां मंडी में रखे बारदाना के ढेर में अचानक आग लग गई। आग लगने से 20 गठान बारदाना जलकर पूरी तरह खाक हो गए हैं। मंडी में कुल 30 गठान बारदाना रखा हुआ था, जिसमें से सिर्फ 10 गठान ही बच पाए हैं। घटना की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है… लेकिन तहसीलदार ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगाए जाने की संभावना है। घटना के समय केंद्र में कोई मौजूद नहीं था, क्योंकि कर्मचारी और ऑपरेटर हड़ताल पर थे। इस कारण आग कैसे लगी, किसने लगाई और घटना के पीछे क्या वजह थी, इन तमाम सवालों का अभी तक कोई स्पष्ट जवाब नहीं है।

See also  प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, 16 साल की प्रेमिका और 20 साल के प्रेमी ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

घटना लगरा धान मंडी की है। यहाँ के चौकीदार के अनुसार, वह दोपहर करीब 12 बजे नहाने-खाने के लिए घर गया था। जब वह वापस लौटा तो देखा कि मंडी में रखे 30 गठान बारदाना में आग लग चुकी थी। वहीँ बाजू में रहने वाले कुछ लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की और आग को फैलने से रोका।

See also  ज्वेलरी शॉप के मैनेजर पर तलवार से हमला, एक करोड़ के जेवरात लेकर लुटेरे फरार

फायर की सही वजह क्या है, यह अभी सामने नहीं आ पाया है। लेकिन लापरवाही या किसी अज्ञात व्यक्ति की करतूत—दोनों ही संभावनाओं की जांच पुलिस कर रही है।सूचना मिलते ही मुलमला थाना पुलिस,तशीलदार पामगढ, थाना प्रभारी के साथ मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

See also  हंस ट्रैवल्स पर DRI की टीम ने मारा छापा, 10, 20 और 50 रुपये के नोटों से भरे बोरे बरामद

Related Articles

Leave a Reply