छत्तीसगढ़

मंगलवार को छत्तीसगढ़ हो सकता है तरबतर…..मासैम विभाग की चेतावनी

रायपुर

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राजस्थान और पश्चिम बंगाल के ऊपर चक्रवाती हवाओं ने मानसून का तगड़ा सिस्टम बनाया है। इसके प्रभाव से मंगलवार को छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है। रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के कुछ स्थानों पर भारी बरसात की संभावना जताई जा रही है। इन इलाकों में आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।

See also  कोरबा में हनुमंत कथा के बीच विवाद : पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मिलने को लेकर धक्का-मुक्की, बाहरी व्यक्ति पर लगे गंभीर आरोप

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि 21 सितंबर को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना भी बन रही है। इस दौरान गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है। मुख्यतः रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग में भारी बारिश हो सकती है। वहीं मौसम विभाग ने रात 8 बजे एक चेतावनी जारी कर प्रदेश के रायगढ़, सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, बिलासपुर,कोरिया और इन जिलों से लगे हुए जिलों मे अगले 4 घंटे में भारी बारिश की संभावना भी जताई है।

See also  छग में बर्ड फ्लू का कोहराम: जिले की सीमाएं सील, चिकन-अंडों की बिक्री और परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध

Related Articles

Leave a Reply