देश

इजरायल पर हमास आतंकियों ने दागे रॉकेट, 22 लोगों की मौत; नेतन्याहू बोले- दुश्मनों को कीमत चुकानी पड़ेगी

तेल अवीव

इजरायल पर हमास आतंकियों ने हमला बोल दिया है। समाचार एजेंसी रायटर के अनुसार, गाजा पट्टी से इजरायल की ओर भारी मात्रा में रॉकेट दागे गए है। इस हमले में 22 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने इस हमले को युद्ध बताया है। उन्होंने कहा कि हमास आतंकियों ने इजरायल पर हमला किया है। हम युद्ध के लिए तैयार हैं और उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। बता दें कि हमास आतंकियों के इस हमले को लेकर भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है।

सऊदी अरब ने हिंसा रोकने का किया आह्वान
सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को इजरायल और फिलिस्तीन के बीच हिंसा को तत्काल रोकने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हम स्थिति पर अपनी नजर बनाए हुए हैं।

See also  चोर-चोर चिल्लाकर पुलिस टीम पर हमला… दरोगा को पीटा, पिस्टल छीनी; 3 पुलिसकर्मी घायल

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इजरायल पर हुए आतंकी हमले की निंदा की है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि मैं इजरायल के खिलाफ हुए आतंकवादी हमलों की कड़ी निंदा करता हूं। मैं पीड़ितों, उनके परिवारों और प्रियजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं।

हमास आतंकियों ने इजरायली नागरिकों को बनाया बंधक
हमास आतंकियों द्वारा इजरायल पर किए गए हमले को लेकर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार वकील आर्सेन ओस्ट्रोव्स्की ने बयान दिया। उन्होंने इसे आतंकी हमला बताया। उन्होंने कहा कि दो हजार से अधिक रॉकेट आज सुबह इजरायली नागरिकों पर दागे गए। हमास आतंकियों ने बेकसूर लोगों की जानें ली है और कई इजरायली नागरिकों को बंधक भी बनाया है।

545 इजरायली नागरिक हुए घायल
इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने हमास आंतकियों के हमले को लेकर जानकारी दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि हमास के हमले में लगभग 545 इजरायली नागरिक घायल हुए हैं।

See also  केंद्र की मोदी सरकार है किसान विरोधी - चुन्नीलाल साहू

Related Articles

Leave a Reply