छत्तीसगढ़रायपुर

झारखंड में गैंगस्टर अमन साव लड़ेगा विधानसभा चुनाव, वकील ने नॉमिनेशन फॉर्म पर कराए हस्ताक्षर

रायपुर. झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद गैंगस्टर अमन साव बरखा विधानसभा सीट से लड़ेगा. झारखंड से आए वकील ने नॉमिनेशन फॉर्म पर साव का हस्ताक्षर कराए हैं. अमन साव को झारखंड हाईकोर्ट से चुनाव लड़ने की अनुमति के लिए आवेदन भी लगाया गया है. इसकी पुष्टि बचाव पक्ष के वकील हेमंत सिकरवार ने की है.

बता दें कि अमन साव झारखंड का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर है और वर्तमान में रायपुर जेल में बंद है. उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं. हाल ही में झारखंड एटीएस ने उसके लॉरेंस बिश्नोई से संबंधों का खुलासा किया है, जिससे उसकी आपराधिक गतिविधियों की गंभीरता और बढ़ गई है.

See also  पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, हादसे के बाद परिजनों और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने किया चक्काजाम

पुलिस की पूछताछ में कई खुलासे, 28 अक्टूबर तक बढ़ी रिमांड

गैंगस्टर और तेलीबांधा शूटआउट के मास्टरमाइंड अमन साव से पुलिस अब तक 30 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ कर चुकी है. इस दौरान अमन साव ने पुलिस के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि अमन साव गैंग के निशाने पर अब भी 53 टारगेट हैं, जिसमें देशभर के कई बड़े कोयला कारोबारी, सरकारी ठेकेदार, बिल्डर्स, और उद्योगपति शामिल हैं। लल्लूराम के पुख्ता सूत्रों से जानकारी मिली कि अमन साव गैंग का संपर्क देशभर के कई राज्यों तक फैल चुका है, जिनमें झारखंड, महाराष्ट्र, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश समेत कई राज्य शामिल हैं. पुलिस रिमांड की पूछताछ में अमन साव ने एशिया के कई देशों में अपने कनेक्शन होने को स्वीकार किया है. पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद अमन साव को आज फिर कोर्ट में पेश किया गया, जहां 9 दिनों के लिए यानि 28 अक्टूबर तक उनकी न्यायिक रिमांड बढ़ाई गई.

See also  असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर संजय नेताम निलंबित, नकली दवाओं के माफिया के साथ वीडियो हुआ था वायरल

Related Articles

Leave a Reply