छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की सबसे महंगी सब्जी…2000 रुपए किलो में बिक रही:बस्तर के बाजारों में मिलने लगा बोड़ा

छत्तीसगढ़ की सबसे महंगी सब्जी अब बाजार में आने लगी है। कोंडागांव में बारिश की पहली फुहारों के बाद साल वृक्षों के नीचे से बोड़ा सब्जी निकलनी शुरू हो गई है। यह जंगली सब्जी साल में केवल एक बार मिलती है। इस सीजन का पहला बोड़ा बाजार में पहुंचा। एक पायली (लगभग एक किलो) 2000 रुपए में बिकी। एक सोली 500 रुपए में बिकी।

See also  जांजगीर-चांपा: स्कूल बसों पर बड़ा एक्शन: 89 वाहनों की जांच, 10 चालकों पर कार्रवाई

बोड़ा की विशेषता इसका अनूठा स्वाद और महक है। शाकाहारी लोग इसे पनीर से ज्यादा पसंद करते हैं। मांसाहारी इसे चिकन से बेहतर मानते हैं। यह साल के पेड़ों के नीचे मिट्टी से स्वाभाविक रूप से उगती है। पड़ोसी राज्य के लोग भी इसे खरीदने आते है।

बस्तर की आदिवासी संस्कृति में बोड़ा का विशेष महत्व है। लोग पूरे साल इस सब्जी का इंतजार करते हैं। यह स्थानीय लोगों के लिए आय का स्रोत भी है। गांव-गांव में इसकी बिक्री होती है। बाजारों में इसकी भारी मांग रहती है।

See also  कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए दंपती : पत्नी को बचाने दौड़ा पति, दोनों की चली गई जान

बोड़ा बस्तर की सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा है। यह प्रकृति का अनमोल तोहफा है। यह साल में कुछ दिनों के लिए ही मिलती है। इस दौरान बस्तर के लोगों के जीवन में विशेष उत्सव का माहौल रहता है।

Related Articles

Leave a Reply