छत्तीसगढ़

डिवाइडर में दौड़ रहा करंट, जिम्मेदार अफसर बेसुध

बीजापुर। बीजापुर में गुरुवार शाम बारिश के बाद नेशनल हाइवे पर हाई वोल्टेज वायर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. यह घटना BSNL ऑफिस के सामने हुई, जहां वायर डिवाईडर के ऊपर बिछी हुई है. कई घंटों तक आग जलने के बाद आग तो बूझ गई, लेकिन इसमें अब भी करंट दौड़ रहा है. लेकिन व्यापारियों द्वारा सूचना के बावजूद भी प्रशासन से कोई भी टीम आज सुबह तक नहीं पहुंची है.

हाईवे पर लगे विद्युत तारों में दौड़ती बिजली से किसी बड़े हादसे की आशंका जताई जा रही है. लेकिन इसके बावजूद जिला प्रशासन की लापरवाही साफ नजर आ रही है. स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने की मांग की है, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी को रोका जा सके. क्या प्रशासन कोई ठोस कदम उठाएगा या फिर किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है?

See also  करैत ने काट लिया तो युवक ने सांप को ही बना लिया बंधक, पकड़कर डिब्बे में किया बंद

Related Articles

Leave a Reply