देश

बिजली मिस्त्री का मकान मालिकन पर आया दिल, कर दी ऐसी हरकत; जीते जी मर गई वो

आगरा

आगरा के रकाबगंज क्षेत्र की महिला को एक युवक से जानपहचान भारी पड़ गई। घर आकर युवक ने फोटो खींच लिए। पति की गैर मौजूदगी में घर आने लगा। पति ने मना किया तो धमकी देने लगा। फोटो वायरल कर दिए। महिला की सामाजिक प्रतिष्ठा खराब कर दी। पीड़िता सदमे में है। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। इस पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

महिला ने पुलिस को बताया कि औलिया रोड निवासी धर्मा बिजली मिस्त्री है। वह शातिर किस्म का व्यक्ति है। एक दिन बिजली खराब होने पर धर्मा घर आया था। बिजली सही करने के दौरान जान पहचान बढ़ा ली। पति की गैर मौजूदगी में घर आने लगा। पहली बार तो वो उसके इरादे समझ नहीं पाईं। बाद में आए दिन घर आने लगा। उन्हें शक हुआ। इस पर पति को बताया। पति ने धर्मा से घर आने के लिए मना कर दिया। कहा कि अब नहीं आना।

See also  पति-बेटे का करवाओ खतना या उन्हें छोड़ो… हिंदू धर्म अपनाने वाली ‘सीमा’ को मिल रही धमकियां, CM योगी से इंसाफ की गुहार

इस बात पर वह नाराज हो गया। धमकी देने लगा। उसने घर आने के दौरान चोरी छिपे उनके साथ कुछ फोटो खींच लिए थे। इन्हें वायरल करने की धमकी देने लगा। 3-4 दिन बाद ही फोटो वायरल कर दिए। वो दहशत में आ गईं। मामले में पीड़िता की शिकायत पर आईटी एक्ट, जान से मारने की धमकी और रंगदारी मांगने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply