देश

पति-बेटे का करवाओ खतना या उन्हें छोड़ो… हिंदू धर्म अपनाने वाली ‘सीमा’ को मिल रही धमकियां, CM योगी से इंसाफ की गुहार

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में एक महिला ने धर्म परिवर्तन किया था. अब उस पर फिर से पुनः धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा है. महिला का आरोप है कि उससे पति और बच्चे को खतना कराकर मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए कहा जा रहा है. ऐसा न करने पर नामजद आरोपी उन्हें छोड़ने का की कह रहे हैं. महिला लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत करने उनके आवास पर पहुंची. सीएम के न मिलने पर वह आमरण अनशन पर बैठ गई.

महिला हरदोई के रहने वाली है. वह लखनऊ के इको गार्डन में अपने पति और बच्चे के साथ आमरण अनशन पर बैठी हुई है. महिला नामजद आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रही है. उसने स्थानीय पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस महिला के आरोपों को गलत बताते हुए इसे दुकान से जुड़ा विवाद बता रही है.

See also  बदहाली से गुजर रहा डोंगाकोहरौद की सड़क....मरम्मत के लिए एसडीएम से मिले युवक

पति-बेटे का करवाओ खतना
हरदोई के थाना माधौगंज के ग्राम दौलतयारपुर निवासी सीमा कश्यप ने सीएम योगी से गुहार लगाते हुए अपने अनवार मंसूरी, निजामुद्दीन मंसूरी, मोनू मंसूरी, जुनैद मन्सूरी, संतोष नागर व वीरू नागर पर उसके पति को मारने का आरोप लगाया है. महिला का कहना है कि वह पूर्व में मुस्लिम थी. उसने अपनी मर्जी से हिंदू धर्म अपनाकर गांव के ही निर्भय कश्यप से शादी की थी. उसने एक बेटे को जन्म दिया जो अब पांच साल का है. उसने आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी उसे फिर से मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बना रहे हैं. उससे कहा जा रहा है कि वह अपने पति और बच्चे का खतना कर वापस मुस्लिम धर्म अपना ले या उन्हें छोड़ दे. उसने स्थानीय पुलिस पर आरोपियों से सांठगांठ का आरोप लगाया.

See also  नक्सलियों ने जारी किया फरमान, बस्तर फाइटर्स में भर्ती ना हो युवा

दुकान से जुड़ा है विवाद
इस मामले में निजामुद्दीन का कहना है कि तीन साल पहले उसने सीमा के पति निर्भय कश्यप को अपनी दुकान किराये पर दी थी. 6 महीने से उसने दुकान का किराया नहीं दिया था और उसे खाली भी नहीं कर रहा था. उसने पुलिस से इसकी शिकायत की थी. तभी से वह लोग उससे रंजिश मानते हैं. माधौगंज थाना इंचार्ज ने महिला के आरोपों को गलत बताया है. उनका कहना है कि दोनी पक्षों के बीच दुकान को लेकर विवाद हुआ था. दोनों ही पक्षों पर कानूनी कार्रवाई की जा चुकी है.

Related Articles

Leave a Reply