जांजगीर चांपा

भारतीय जनता युवा मोर्चा गौरव पथ से शराब दुकान हटाने संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी….

जांजगीर चांपा/ जिले के भारतीय जनता युवा मोर्चा गौरव पथ में स्थित शराब दुकान को हटाने क्रम बद्ध आंदोलन करेगी गौरतलब है कि गौरव पथ में स्थित शराब दुकान हटाने भारतीय जनता युवा मोर्चा पूर्व में भी आंदोलन कर चुकी है जिसमें चांपा के नयापारा निवासी दो युवकों की ट्रक दुर्घटना में मौत के बाद चक्काजाम एवं तहसीलदार को ज्ञापन दिया जा चुका है लेकिन शासन प्रशासन इस विषय पर मौन धारण किए हुए हैं।
चांपा की आम जनता गौरव पथ में स्थित शराब दुकान से त्रस्त है उस रोड से गुजरना मुश्किल हो गया है शाम को उस रोड का नजारा ही अलग रहता है महाविद्यालय छात्र छात्राएं विभिन्न गांव से आकर बस स्टैंड में रुकते हैं लेकिन उनके मन में सामने ही शराब दुकान होने के कारण दहशत का माहौल रहता है आसपास में रहने वाले मोहल्ले वासी एवं उस रोड पर वाक पर जाने वाले कुल मिलाकर पूरा शहर इस शराब दुकान से त्रस्त है।
इसलिए भारतीय जनता युवा मोर्चा ने क्रम बद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया है जिसमें 12 अप्रैल 2023 को माननीय कलेक्टर महोदय को ज्ञापन दिया जाएगा जिसके बाद चाम्पानगर में वॉल राइटिंग पोस्ट फ्लेक्स के माध्यम से आमजन से समर्थन किया जाएगा जिसके पश्चात विभिन्न स्थानों में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा तत्पश्चात नगर स्तरीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा इस प्रक्रिया के बाद भी यदि मांग पूरी नहीं होती तो युवा मोर्चा बेरियर चौक में 1 मई को चक्का जाम करेगी।

See also  गरीबों के आशियाने पर चला बुलडोजर, परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

Related Articles

Leave a Reply