छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

प्रेमिका के मांग में भरा सिंदूर, फिर प्रेमी जोड़े ने एक ही फंदे से लगाई फांसी, महीनेभर पहले हुई थी युवक की शादी

जांजगीर चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम धनेली के खड़ाखोडी तालाब के पास सड़क से 100 मीटर की दूरी पर लगे बबूल के पेड़ पर प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। वही युवक की पहचान शैलेंद्र केवट 24 वर्ष निवाशी अमोरा के रूप में हुई है। वहीं युवती की पहचान नहीं हो सकी है, मगर लोगों का कहना है कि वह चांपा थाना क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है।

See also  भ्रष्टाचार पर पर्दा? फिर से एक बार हैंडपंप मरम्मत के नाम पर 47 हजार का खेल उजागर

महीनेभर पहले हुई थी युवक की शादी

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक शैलेन्द्र केवट के पिता ने बताया कि वह पिकनिक मनाने जाने की बात कहते हुए सोमवार की सुबह 11 बजे घर से निकला था जिसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटा है फांसी की सूचना महंत गांव के रहने वाले साले जी ने फोन के माध्यम से दी मौके पर पहुंच कर देखा तो फांसी में लटका हुआ था।  युवती कौन है जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है एक माह पहले युवक की शादी हुई थी।

See also  रायगढ़ में दूसरी बार पकड़ाई अफीम की खेती, लैलूंगा के घटगांव में तीन किसानों के खेतों में मिली अवैध फसल, जांच में जुटी पुलिस

ग्रामीण ने दोनों को फांसी के फंदे पर लटकते देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने ततकाल पामगढ़ पुलिस को सूचना दी। घटना स्थल पर सैकड़ों की संख्या में लोग देखने को पहुंचे है।

Related Articles

Leave a Reply