देश

महिला डॉक्टर के साथ दोस्त ने किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर पैसे भी वसूले

भोपाल

यहां के एक महिला डॉक्टर ने अपने दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज करवाया है. आरोप है कि उसके दोस्त ने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया, फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे भी वसूल लिए. भोपाल के पिपलानी थाना के चैन सिंह रघुवंशी ने इस मामले पर ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को एक 24 साल की एमबी बीएस डॉक्टर ने थाने में आकर आवेदन दिया था. महिला के मुताबिक, उसके ही एक दोस्त ने उसके साथ पहले तो एमपी नगर और पिपलानी इलाके के होटलों में दुष्कर्म किया. फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे करीब डेढ़ लाख रुपये भी ऐंठ लिए. जानकारी के मुताबिक, इसके बावजूद आरोपी ने युवती का वीडियो सोशल मीडिया  में पोस्ट कर दिया, जिसके बाद पीड़िता ने थाने आकर आवेदन दिया है. पुलिस के मुताबिक, पीड़ित युवती की दोस्ती आरोपी युवक से करीब 2 साल पहले हुई थी. दोनों में दोस्ती के बाद काफी लंबे समय तक बात होती रही और उसके बाद नवंबर 2019 में आरोपी ने उसे एक होटल में पार्टी के लिए बुलाया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया. बाद में युवती को वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी किया और करीब डेढ़ लाख रुपये ले लिए. युवती के आरोप के आधार पर आरोपी के बैंक अकाउंट की डिटेल्स निकाली जा रही है. टीआई के मुताबिक, आरोपी युवक इंदौर का रहने वाला है. फिलहाल उसके खिलाफ धारा 376 के तहत केस दर्ज किया गया है. पड़ताल में रुपये ऐंठने की पुष्टि होने के बाद धाराएं बढ़ाई जा सकती है.

See also  रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल होने के बाद पटवारी निलंबित, जमीन नामांकन के लिए किसानों से मांगे थे 5000

Related Articles

Leave a Reply