छत्तीसगढ़

बिलासपुर में बनेगा एजुकेशन सिटी, एक ही स्थान पर होंगे कोचिंग, हॉस्टल, लाइब्रेरी और ऑडिटोरियम

बिलासपुर। बिलासपुर स्मार्ट सिटी योजना के तहत बिलासपुर में एजुकेशन सिटी बनाया जाएगा. शहर के बीच नदी किनारे मधुबन क्षेत्र में 100 करोड़ की लागत से 13 एकड़ में बनने वाले इस एजुकेशन सिटी में एक ही स्थान पर कोचिंग, हाॅस्टल, लाइब्रेरी, ऑडिटोरियम होंगे.

बिलासपुर स्मार्ट सिटी और बिलासपुर नगर निगम ने योजना तैयार कर ली है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश के बाद जल्द ही कार्य शुरू होने के आसार हैं. एजुकेशन सिटी डेवलप होने से प्रदेश के लगभग 50 हजार छात्रों को लाभ मिलेगा. वहीं शहर में कोचिंग संस्थानों को स्थान मिलेगा, जिससे साथ शहर की ट्रैफिक पार्किंग की समस्या भी खत्म होगा.

See also  छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 2 की मौत, 18 गंभीर

बिलासपुर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी काे लेकर अलग माहौल है. यहां न केवल बिलासपुर संभाग के, बल्कि प्रदेश के दूर-दराज के क्षेत्रों से और अन्य प्रदेशों से बच्चे कोचिंग के लिए आते हैं. एक अनुमान के मुताबिक, शहर में लोक सेवा आयोग, व्यापम और आईआईटी जैसे परीक्षाओं की तैयारी करवाने वाले करीब 100 से अधिक कोचिंग संस्थान संचालित हो रहे हैं, जिनमें प्रदेश के 50,000 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं.

See also  रायगढ़ में दूसरी बार पकड़ाई अफीम की खेती, लैलूंगा के घटगांव में तीन किसानों के खेतों में मिली अवैध फसल, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply