छत्तीसगढ़

धमतरी में दुकान खोलते समय लगा करंट, टेलर की मौत, बारिश के दौरान ट्रांसफॉर्मर से फैला करंट

धमतरी। रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। कोतवाली थाना क्षेत्र के रामबाग में एक टेलर की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गणेश चौक खोड़िया तालाब निवासी दाऊलाल नामदेव (50) के रूप में हुई है।

घटना सुबह की है, जब हल्की बारिश हो रही थी। दाऊलाल रोजाना की तरह अपनी दुकान खोलने गए थे। दुकान का दरवाजा खोलते समय पास के ट्रांसफॉर्मर से आ रहे करंट की चपेट में आ गए। करंट लगते ही वे नीचे गिर पड़े। आसपास के लोगों ने तुरंत रक्तदान एम्बुलेंस को सूचना दी।

एम्बुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बारिश के कारण दुकान का दरवाजा और आसपास का क्षेत्र गीला था। ट्रांसफॉर्मर से करंट प्रवाह होने के कारण यह हादसा हुआ।

See also  अरुण देव गौतम बने छत्तीसगढ़ के नए DGP:1992 बैच के अफसर, 6 जिलों के SP रहे

स्थानीय लोगों के अनुसार, धमतरी में कई जगह ट्रांसफॉर्मर नीचे लगे हैं। बारिश के मौसम में इनसे खतरा बढ़ जाता है। कई दुकानों के सामने ट्रांसफॉर्मर खुले में हैं और खुली वायरिंग से लोगों को खतरा बना रहता है।

Related Articles

Leave a Reply