छत्तीसगढ़

हाइवा और बस के बीच जोरदार भिड़ंत, महिला समेत 3 लोगों की मौत, कई घायल 

रायपुर. राजधानी रायपुर से लगे केंद्री में मंगलवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया. जगदलपुर से रायपुर आ रही बस ने हाइवा को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में महिला समेत 3 लोगों की मौत गई, जबकि कई घायल हुए हैं. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है. घटना अभनपुर थाना क्षेत्र की है.

See also  मिड डे मील बनाने वालों के बुझे चूल्हे,  2 की हुई मौत, सरकार ने 500 रुपए बढ़ाने का दिया भरोसा, संघ ने कहा, ''मरेंगे हटेंगे नहीं''

जानकारी के मुताबिक, पायल ट्रेवल्स की यात्री बस जगदलपुर से रायपुर की ओर आ रही थी. अभनपुर के केंद्री गांव के पास बस ने हाइवा को पीछे से टक्कर मार दी. घटना सुबह करीब 4:15 बजे की है. हादसे में एक महिला और 2 पुरषों की मौत हो गई है. करीब आधे दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए हैं. जिन्हें मदद के लिए अस्पताल भेजा गया है. वहीं सुरक्षित बचे यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया गया है. 

See also  रजत वर्ष पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनियों ने मनाया रजत महोत्सव, विद्युत उपभोक्ता हुए सम्मानित

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची गई है. मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है. फिलहाल पुलिस ने शव को बरामद कर  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हादसे के कारणों की जांच जारी है.

Related Articles

Leave a Reply