छत्तीसगढ़

केंद्रीय गृहमंत्री शाह का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा आज से, बस्तर पंडुम के समापन समारोह में होंगे शामिल

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय प्रवास पर आज छत्तीसगढ़ आ रहे हैं. इस दौरान वे बस्तर पंडुम समापन समारोह में शामिल होंगे, इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उच्चस्तरीय बैठक भी करेंगे.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार रात 9:30 बजे रायपुर पहुंचेंगे. अगले दिन पांच अप्रैल को सुबह 10.50 बजे वे जगदलपुर के लिए रवाना होकर 11.30 बजे पहुंचेंगे. जगदलपुर से वे दंतेवाड़ा जाएंगे, जहां माता दंतेश्वरी के दर्शन करेंगे.

दोपहर 1.30 से तीन बजे तक वे बस्तर पंडुम समापन समारोह में शामिल होंगे. अमित शाह शाम 5 बजे रायपुर लौटेंगे और सुरक्षा एवं सहकारिता विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे. इसके बाद वे रात 7:45 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

See also  नगरी पुलिस ने की आत्महत्या मामले का खुलासा: सास, पति व जेठ द्वारा दहेज की मांग कर प्रताड़ित करने से मृतिका ने की थी आत्महत्या, तीनों आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply