छत्तीसगढ़

रफ़्तार का कहर: बाइक अनियंत्रित होकर नाले में गिरी, 2 युवकों की मौके पर मौत

कवर्धा। जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोखान मोड़ में मंगलवार दोपहर हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का दृश्य इतना भयावह था कि देखने वालों की रूह कांप उठी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर परिजनों को घटना की सूचना दी।

See also  चंगाई सभा को लेकर फिर विवाद : ईसाई समुदाय और ग्रामीणों के साथ हिंदू संगठन आमने-सामने, थाने पहुंचा मामला

जानकारी के अनुसार, मृतकों के नाम दांगुराम और रामधारी हैं। दोनों भेलकी गांव से बाइक पर सवार होकर तेज रफ्तार में ब्लॉक मुख्यालय पंडरिया की ओर जा रहे थे। इस दौरान लोखान मोड़ के पास अनियंत्रित होकर दोनों युवक बाइक समेत नाले में गिर पड़े। यह हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

See also  शीतकालीन सत्र का आज पहला दिन, ‘विजन 2047’ पर होगी चर्चा, कांग्रेस ने किया कार्यवाही का बहिष्कार

हादसे की सूचना मिलते ही कुकदूर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों की पहचान की। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply