छत्तीसगढ़

एक घर में हुआ सिलेंडर ब्लॉस्ट… धमाके से उड़ गई घर की छत… जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

सरगुजा. छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक मकान में देर रात गैस सिलेंडर ब्लॉस्ट से हड़कंप मच गया. पुलिस ने जब इस पूरे मामले की पड़ताल की, तो एक चौंकाने वाली बात सामने आई है. पुलिस ने दावा किया है कि ये ब्लॉस्ट घर मालिक की एक छोटी से लापरवाही का नतीजा है. दावा किया जा रहा है कि घर मालिक अपने ही घर में मोमबत्ती जलाकर घर से बाहर टहलने चला गया और जब घर पहुंचा तब तक घर का पूरा नक्सा बदल चुका था और यहां सिलेंडर ब्लॉस्ट से घर पूरी तरह से तहस-नहस हो गया था.

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

जानकारी के मुताबिक, पूरी घटना जोड़ा पिपल महाराज गली स्थित एक घर की है. यहां घर मालिक नंदलाल बीती रात मोमबत्ती जलाकर बाहर टहलने के लिए निकल गया. इस दौरान मोमबत्ती से बोरे में आग लगी और यह गैस सिलेंडर तक जा पहुंची. इसके बाद सिलेंडर फटने से तेज धमाका हुआ और आग लग गई. घटना की सूचना के बाद दमकल मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई.

See also  सक्ती: खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

हालांकि पुलिस अब भी पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और घर मालिक से विस्तृत पूछताछ कर रही है. पुलिस का कहना है कि इस हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ है, अच्छी बात ये थी कि हादसे के वक्त घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था.

See also  जांजगीर-चांपा : जमीन निवेश के नाम पर 1.24 करोड़ की ठगी, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

Related Articles

Leave a Reply