छत्तीसगढ़

कोरबा में नाले किनारे मिली महिला की अर्धनग्न जली लाश, हत्या कर जलाने की आशंका

कोरबा। जिले में एक महिला की अर्धनग्न जली हुई लाश मिली है। 8 जुलाई को सोमवारी बाजार के पीछे स्थित कॉलोनी में नाले किनारे लाश दिखने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। महिला की उम्र लगभग 30 से 35 साल के बीच आंकी गई है।

मामला बाकी मोगरा थाना क्षेत्र का है। शव के पास से जले हुए चप्पल भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने हत्या कर जलाने की आशंका जाहिर की है।

See also  NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगात : सीएम साय ने हड़ताल के दौरान रुका वेतन देने का किया ऐलान, स्वास्थ्य मंत्री ने की 27% लंबित वेतन वृद्धि

पुलिस महिला की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही व्हाट्सएप ग्रुप में भी जानकारी साझा की गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को हत्या कर शव को जलाने की आशंका है। इससे पहले पाली थाना क्षेत्र के चैतुरगढ़ राहा सपलवा पहाड़ पर भी एक युवती का जला हुआ शव मिला था।

See also  पेण्ड्री गांव में 19 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी | आत्महत्या से गांव में सनसनी

Related Articles

Leave a Reply