देश

नशे की हालत में पंचनामा करने पहुंचा SI …..लाइन अटैच

दतिया
लांच थाना क्षेत्र के ग्राम कुलैथ में किसान की खेत पर मोटरपंप चलाते वक्त करंट से मौत होने की सूचना पर थाने से उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक व अन्य स्टाफ गांव पहुंचा। इस दौरान एसआई समेत अन्य जवान शराब के नशे में चूर थे। इसके बाद ग्रामीणों ने शव नहीं उठाने दिया। इस पर पुलिस जवानों ने शोककुल परिजन से अभद्रता की। सरपंच ने पुलिसकर्मियों के शराब पीकर आने की खबर थाना प्रभारी को दी। थाना प्रभारी के पहुंचने से पहले ही एसआई और अन्य जवान भाग गए। थाना प्रभारी ने प्राथमिक जांच के बाद देर रात शव इंदरगढ़ अस्पताल पहुंचवाया। साथ ही, पुलिसकर्मियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रतिवेदन एसपी को भेजा। पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया।
लांच थाना क्षेत्र के ग्राम कुलैथ में रहने वाले किसान दर्शन (47) पुत्र लक्ष्मण जाटव मंगलवार रात खेत पर पहुंचे। यहां पानी देने के लिए खेत पर लगा मोटरपंप चलाया, तभी बिजली के तारों के संपर्क में आ गए। करंट लगने से मौत हो गई। ये खबर लांच थाना प्रभारी भास्कर शर्मा को देर रात मिली।

See also  होठों पर सुर्ख लाल लिपस्टिक, आंखों में काजल और बदन पर साड़ी… फंदे से ऐसे लटका मिला 22 साल का सरकारी कर्मचारी

थाना प्रभारी शर्मा ने एसआई व बीट प्रभारी वेद सिंह, प्रधान आरक्षक हाकिम सिंह परिहार, सिपाही सालिगराम मांझी व अन्य पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा। इनमें से एसआई वेद सिंह, प्रधान आरक्षक हाकिम सिंह और सालिगराम मांझी नशे में धुत थे। गांव वालों के मुताबिक, पुलिसकर्मियों ने शराब इतनी ज्यादा पी रखी थी, ठीक से खड़े नहीं हो पा रहे थे। यह देख परिजन और गांव के लोगों ने शव उठाने से रोक दिया।

पुलिसकर्मियों ने परिजनों से अभद्रता की। यह देखकर गांव के लोग आक्रोशित हो गए। गांव के सरपंच ने इसकी सूचना थाना प्रभारी को दी। उनके पहुंचने से पहले ही पुलिसकर्मी भाग निकले। थाना प्रभारी ने मौके पर ही कागजी कार्रवाई की। शव उठवाकर पीएम के लिए इंदरगढ़ अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी ने रात में ही वरिष्ठ अधिकारियों को भी अधीनस्थ पुलिस कर्मियों की हरकत के बारे में बताया और रोजनामचे में भी रिपोर्ट डाली।

See also  पांच तगड़ी रणनीति, जिससे एमपी में कांग्रेस का तहस-नहस तय, कमलनाथ के बीजेपी में एंट्री की चर्चा की इनसाइड स्टोरी!

Related Articles

Leave a Reply