छत्तीसगढ़रायगढ़

मकान ढहने से महिला की मौत, सुबह नाश्ता बनाने के दौरान हुआ हादसा

रायगढ़. जिले के तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम कसडोल में कच्चा मकान ढहने से एक महिला की मौत हो गई. महिला सुबह नाश्ता बना रही थी, तभी यह हादसा हुआ. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच कर रही.

जानकारी के मुताबिक, महिला गुरुवारी धनवार सुबह 5 बजे घर में नाश्ता बना रही थी. इसी दौरान कच्चा मकान ढह गया. मलबे में दबने से महिला की मौत हो गई. मृतका गुरुवारी ग्रामीणों के मवेशी चराने का काम करती थी. घर में पति, पत्नी और बेटे रहते थे।

See also  छत्तीसगढ़ बजट में युवाओं को बड़ा तोहफा, ₹10 लाख का लोन और हाईटेक शिक्षा से मिलेगी नई उड़ान

Related Articles

Leave a Reply