छत्तीसगढ़

भू-विस्थापित महिलाओं का एसईसीएल कार्यालय में अर्द्धनग्न प्रदर्शन, कर रही हैं रोजगार की मांग

कोरबा। जिले के कुसमुंडा स्थित एसईसीएल के मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय में आज एक अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला. रोजगार की मांग को लेकर बड़ी संख्या में भू-विस्थापित महिलाओं ने कार्यालय के भीतर अर्धनग्न प्रदर्शन किया.

प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि एसईसीएल ने उनकी जमीन तो अधिग्रहित कर ली, लेकिन अब तक उन्हें रोजगार नहीं दिया गया है. उन्होंने बताया कि पहले भी उन्होंने खदान में कई बार प्रदर्शन और हड़ताल की थी, जिसके जवाब में कंपनी प्रबंधन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए महिलाओं और बच्चों सहित लगभग 20-25 लोगों को जेल भिजवा दिया था.

भू-विस्थापितों ने अब खदान छोड़कर सीधे मुख्य कार्यालय का कामकाज ठप कर दिया है. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं, तब तक वे कार्यालय परिसर में ही धरने पर बैठी रहेंगी.

See also  झाड़ियों में नवजात शिशु के मिलने से हड़कंप, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Related Articles

Leave a Reply