कोरबाछत्तीसगढ़

लड़की को घर से भगा ले गया शादीशुदा युवक: कोरबा ले जाकर रेता गला, अपने भी गले पर चलाया चाकू, युवक की मौत लड़की की हालत गंभीर

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. बिलासपुर के रहने वाले युवक-युवती ने पहले साथ-जीने मरने की कसमें खाई और अपने-अपने घर से भाग निकले. दोनों बाइक पर सवार होकर कोरबा पहुंचे. लेकिन अचानक दोनों में कुछ ऐसी बात हो गई कि प्रेमी ने चाकू से अपनी प्रेमिका का गला रेत दिया और फिर खुद का भी गला काट लिया. इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन युवती ने साहस किया और मौत के मुंह से बाहर निकल आई.

See also  कार्यक्रम से लौट रहे यात्रियों से भरा वाहन पलटा, 35 लोग घायल, कई लोगों को गंभीर चोटें आई

जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के कश्यप कॉलोनी की रहने वाली निशा उर्फ प्रतीक्षा (22 वर्ष) और बिलासपुर निवासी शुभम नायडू (28 वर्ष) मंगलवार रात अपने-अपने घर से भाग निकले. दोनों बिलासपुर से कोरबा पहुंचे, लेकिन उरगा थाना क्षेत्र के सन्डैल नाला के पास पहुंचकर युवक ने अचानक युवती के गला रेत दिया और उसे मरा हुआ समझकर खुद का गला भी रेत लिया. लेकिन नियती को कुछ और ही मंजूर था.

युवती ने परिजनों को किया वीडियो कॉल

See also  VB-G RAM G योजना को लेकर छत्तीसगढ़ में असंतोष, हड़ताल के मूड में 12 हजार मनरेगा कर्मचारी, सरकार के सामने रखीं ये मांगें

घटना के बाद निशा ने लहूलुहान हालत में अपने परिजनों को वीडियो कॉल किया और अपनी लोकेशन शेयर की. इसके साथ ही उसने डायल 112 को भी सूचना दी. लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, तो दोनें खून से लथपथ हालत में मिले. दोनों को तत्काल जिला मेडिकल अस्पताल लाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने शुभम नायडू को मृत घोषित कर दिया. वहीं, युवती की हालत नाजुक होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया है. 

See also  जांजगीर-चांपा : बड़ा खुलासा! किरायेदार सत्यापन में पकड़ा गया ISI स्लीपर सेल का संदिग्ध

शादीशुदा था युवक

पुलिस ने जब मृतक शुभम के परिजनों को सूचना दी, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि युवक पहले से शादीशुदा था. फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है. युवती के हालत में सुधार होने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि आखिर युवक ने ऐसा खतरनाक कदम क्यों उठाया.

Related Articles

Leave a Reply