छत्तीसगढ़

पत्थर खदान में डूबने से दो बच्चों की मौत, SDRF ने शव किये बरामद, गांव में पसरा मातम

जगदलपुर। परपा थाना क्षेत्र के हजारी गुड़ा गांव में दो मासूम बच्चों की पत्थर खदान के गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों के शव को खदान से बाहर निकाला। दो मासूम बच्चों की अचानक इस तरह मौत से गांव में मातम पसर गया है।

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान संदीप नाग (उम्र 5 वर्ष) और जय श्री (उम्र 6 वर्ष) के रूप में हुई है। टीम ने काफी प्रयासों के बाद बच्चों के शव पानी से बाहर निकाले। इसके बाद उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज, जगदलपुर भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे खेलते-खेलते खदान की ओर पहुंच गए थे, जहां गहराई का अंदाज़ा न लग पाने के कारण वे पानी में डूब गए। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि मासूम खतरनाक खदान क्षेत्र में कैसे पहुंचे। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

See also  डिप्टी कलेक्टर की कार ने बाइक सवार युवक को मारी ठोकर, मौके पर हुई मौत

यह हादसा एक बार फिर खदानों की सुरक्षा व्यवस्था और खुले गड्ढों की अनदेखी पर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों ने खदान को सुरक्षित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

Related Articles

Leave a Reply