छत्तीसगढ़

विशाल मेगा मार्ट में बड़ा हादसा टला, 8 लोग लिफ्ट में फंसे, मची अफरा-तफरी

बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित विशाल मेगा मार्ट में रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया। शॉपिंग करने पहुंचे 8 लोग लिफ्ट में करीब 1 घंटे 30 मिनट तक फंसे रहे। इस दौरान लिफ्ट के अंदर अफरा-तफरी मच गई। लिफ्ट में 4 महिलाएं, एक बच्चा समेत कुल 8 लोग सवार थे।

See also  रायपुर सेंट्रल जेल में बंद छात्र ने दिया NEET-UG री-एग्जाम, हाईकोर्ट के आदेश पर विशेष सुरक्षा में पहुंचा परीक्षा केंद्र

जानकारी के मुताबिक, यह घटना उस वक्त हुई जब सभी लोग थर्ड फ्लोर से ग्राउंड फ्लोर की ओर लिफ्ट से नीचे उतर रहे थे। अचानक लिफ्ट बीच में ही फंस गई और दरवाजा बंद हो गया। अंदर मौजूद लोगों ने मदद के लिए शोर मचाया, जिसके बाद कर्मचारियों को घटना की जानकारी मिली।

See also  राहुल गांधी पहुंचे रायपुर, कांग्रेस नेताओं को देंगे ट्रेनिंग, सत्र को करेंगे संबोधित

जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद लिफ्ट का दरवाजा खोला और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि किसी को कोई शारीरिक नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, बच्चा और महिलाएं बुरी तरह घबरा गए थे।

Related Articles

Leave a Reply