छत्तीसगढ़रायगढ़

40 वर्षीय विधवा महिला का 26 के युवक से अफेयर:शादी से इनकार किया तो लगाई फांसी, पति की 5 साल पहले हुई थी मौत

रायगढ़ में एक विधवा महिला का पड़ोसी युवक से अफेयर हो गया। महिला ने जब युवक से शादी कर अपने साथ रखने की बात कही, तो युवक ने इनकार कर दिया। इससे आहत महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में दर्रामुड़ा में रहने वाले युवक विजय खड़िया को गिरफ्तार कर लिया है।

See also  आज मजदूर दिवस : दस्तावेजों की दीवार... चार माह में 24 हजार 'श्रमवीर' नहीं बन पाए श्रमिक, लौट गए बैरंग

साल भर पहले शुरू हुआ अफेयर

बताया जा रहा है कि महिला के पति की मृत्यु करीब 5 से 6 साल पहले हुई थी। महिला का पड़ोसी विजय से लगभग एक साल पहले अफेयर शुरू हुआ। महिला के घर युवक का आना-जाना लगा रहता था। महिला की उम्र करीब 40 साल और युवक का 26 साल उम्र बताई जा रही है।

See also  बिलासपुर में ईडी का छापा, कारोबारी के ठिकानों से 17 किलो सोना और तीन करोड़ के हीरों का हार जब्त

गांव में बैठक भी हुई

पुलिस ने बताया कि महिला कई बार युवक को शादी करके अपने साथ रखने के लिए कहा था। इसे लेकर गांव में बैठक भी हुई थी। दोनों को समझाया गया, लेकिन इसके बाद भी अफेयर जारी रहा। महिला पड़ोसी युवक के घर रहने के लिए भी चली गई, लेकिन बाद में विजय खड़िया ने उसे वापस भेज दिया। जिसके बाद विधवा महिला ने फांसी लगा ली।

See also  चलती पिकअप को रोकर व्यापारी से 50 हजार की लूट : 4 नकाबपोश बदमाशों ने कट्टा दिखाकर धमकाया, नगदी लेकर फरार

युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस संबंध में जूट मिल थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि विधवा महिला का पड़ोसी युवक के साथ संबंध था। इसके बाद युवक ने महिला को साथ रखने से इनकार कर दिया। महिला ने फांसी लगा ली। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply