छत्तीसगढ़

CM भूपेश बघेल की घोषणा, छत्तीसगढ़ में चार नए जिले और 18 तहसीलें बनेंगी, उच्च शिक्षा में प्रवेश के लिए आयु सीमा का बंधन खत्म किया जाएगा

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में 4 नए जिले बनाने की घोषणा की है। अब मोहला-मानपुर, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और मनेन्द्रगढ़ को जिला बनाया जाएगा। इन्हें मिलाकर अब प्रदेश में 32 जिले हो जाएंगे। इसके साथ ही 18 नई तहसीलें बनाने की घोषणा भी मुख्यमंत्री ने की है। रायपुर के पुलिस परेड मैदान पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर में 18 नई तहसीलों के गठन की भी घोषणा की। तहसीलों का नाम अभी नहीं बताया गया है। यह समय-समय पर सामने आएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आयु सीमा का बंधन खत्म करने की भी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रचलित व्यवस्था के अनुसार प्रदेश के कॉलेजों में ग्रेजुएशन और पोस्टग्रेजुएशन में प्रवेश के लिए आयु-सीमा का बंधन है। उच्च शिक्षा के लिए आगे बढ़ने वाले युवाओं के हित में आयु-सीमा के इस बंधन को समाप्त किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बिजली कंपनियों में 2500 से अधिक युवाओं की भर्ती करने की भी जानकारी दी। इसकी प्रक्रिया शुरू भी हो चुकी है।

See also  जांजगीर-चांपा : आरक्षक की मां की संदिग्ध मौत, पेड़ पर लटकी मिली लाश

यह घोषणाएं भी हुई

राजस्व संबंधी कामकाज की जटिलता से जनता को राहत दिलाने के लिए नामांतरण की प्रक्रिया का सरलीकरण किया जाएगा।
सभी जिला मुख्यालयों एवं नगर-निगमों में एक उद्यान सिर्फ महिलाओं के लिए विकसित किया जाएगा, जो ‘मिनीमाता उद्यान’ के नाम से जाना जाएगा।
प्रदेश में रियायती दर पर दवा उपलब्ध कराने के लिए ‘मुख्यमंत्री सस्ती दवा योजना’ नगरीय क्षेत्रों में लागू है। अब यह ‘श्री धन्वन्तरी योजना’ के नाम से जानी जाएगी।
‘डायल 112’ सेवा की उपयोगिता को देखते हुए इसका विस्तार अब पूरे प्रदेश में किया जाएगा।

See also  Petrol-Diesel पर लगाई लिमिट! अब एक व्यक्ति को मिलेगा 50 लीटर फ्यूल; CG में पेट्रोल पंप मालिकों को दिए निर्देश

Related Articles

Leave a Reply