छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

टोनही प्रताड़ना को लेकर थाने में शिकायत, अब नहीं निकला निष्कर्ष तो एसपी कार्यालय में लगाई गुहार

जांजगीर-चांपा : जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत ससहा में रहने वाली संतोषी मेहर ने विगत कुछ दिन पहले अपने पड़ोसियों के ऊपर पामगढ़ थाने में शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि उनके पड़ोसी गंगू तेली और उनकी पत्नी व बच्चों द्वारा तुम टोनही हो बोलकर प्रताड़ित किया जा रहा था और जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी ।

See also  PSC छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, किराए के कमरे में मिला शव

जिससे वह शारीरिक व मानसिक रूप से तंग आ गई थी और मामले में पामगढ़ थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी, शिकायत दर्ज हुए महज कुछ ही दिन हुए थे और अब अचानक पार्थी संतोषी मेहर अचानक गायब हो गई जिससे कि गांव में हड़कंप मच गया है जहां संतोषी मेंहर के पति ने मामले की सूचना पामगढ़ थाने में दी और पामगढ़ थाने में अपने पत्नी की गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है, परंतु महीना गुजरने को है अब तक पामगढ़ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट पर कोई निष्कर्ष निकलकर सामने नहीं है जिससे तंग आकर अब पार्थी ने एसपी कार्यलय में आवेदन देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

See also  दहेज की आग ने ली नवविवाहिता की जान, पति सहित सास-ससुर गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply