छत्तीसगढ़रायगढ़

रीलबाजी पड़ी महंगी : सुसाइड का नाटक करते हुए वीडियो बनाते समय फिसला पैर, नवविवाहिता की गई जान

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर के कोष्टापारा नया गंज मोहल्ले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। रील बनाने के दौरान 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर के कमरे में सीलिंग फैन से लटका मिला। घटना का पूरा घटनाक्रम मृतका के मोबाइल फोन में रिकॉर्ड होने की बात सामने आई है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान विशाखा देवांगन (22 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि दोपहर में जब वे घर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज लगाने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर दरवाजे की दरार से झांककर देखा गया, जहां महिला फंदे पर लटकी हुई दिखाई दी। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। 

See also  VB-G RAM G योजना को लेकर छत्तीसगढ़ में असंतोष, हड़ताल के मूड में 12 हजार मनरेगा कर्मचारी, सरकार के सामने रखीं ये मांगें

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में मृतका के मोबाइल फोन से एक वीडियो मिला है, जिसमें वह फंदा लगाकर वीडियो रिकॉर्ड करती हुई दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि महिला सोशल मीडिया के लिए रील बना रही थी और इसी दौरान हादसा हो गया।

See also  8 लोगों की संदिग्ध मौतों का खुलासा, साइको किलर गिरफ्तार, इस वजह से जहर मिलाकर पिलाया था शराब

पुलिस फिलहाल मोबाइल में मिले वीडियो, घटनास्थल और अन्य परिस्थितियों की बारीकी से जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर रील बनाने के दौरान हुई लापरवाही से मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। वहीं, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी हुई है।

See also  बिलासपुर सेंट्रल जेल में मर्डर : मानसिक रोगी वार्ड में स्लैब से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट

Related Articles

Leave a Reply