Uncategorized

CG प्रेमी को जिंदा जलायाः लड़के के शादी से मना करने पर प्रेमिका ने मां के साथ मिलकर ख़ौफ़नाक तरीक़े से उतारा मौत के घाट

कोरिया

प्रेमिका ने अपनी मां के साथ मिलकर अपने ही प्रेमी को जिंदा जला दिया है। बैकुंठपुर में हत्या के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है. पुलिस (Police) का दावा है कि एक लड़की और उसकी मां ने एक लड़के को जिंदा जला दिया, जिसके बाद इलाज के दौरान लड़के की मौत हो गई. जिले के बैकुंठपुर के तलवापारा में बीते 18 अगस्त को वेदप्रकाश गंभीर रूप से जले हुए हालत में मिला, जिसे जिला अस्पताल बैकुंठपुर लाया गया था. लड़के की हालत गम्भीर होने से उसे जिला अस्पताल द्वारा तत्काल रायपुर रेफेर कर दिया गया था, जहां कालड़ा बर्न हॉस्पिटल में इलाज दौरान 26 अगस्त को लड़के की मौत हो गई है. युवक की मौत के बाद परिजनों ने बैकुंठपुर थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि, वेदप्रकाश की हत्या उसकी प्रेमिका पूजा प्रधान और मां ने मिलकर की है। घटना वाले दिन पूजा ने वेदप्रकाश को फोन करके अपने घर बुलाया था, घर पर उसकी मां भी थी। इस दौरान दोनों ने मृतक से शादी करने का दबाव डालते हुए उसे ब्लैकमेल कर पैसे मांगने लगे। मृतक के द्वारा मना करने पर दोनों गुस्से में आ गई और पेट्रोल डालकर युवक को ज़िंदा जला दिया।

See also  Irwin Casino – Fast‑Track Slots, Live Games, and Mobile Play for Quick Wins

Related Articles

Leave a Reply