छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को धनतेरस की  बधाई और शुभकामनाएं दी

रायपुर

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को धनतेरस पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों के जीवन में सुख,समृद्धि और खुशहाली की कामना की है । श्री बघेल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि धनतेरस के दिन धन,समृद्धि और ऐश्वर्य के देवता कुबेर के साथ भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। इस दिन से पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व की शुरूआत हो जाती है। उन्होंने कहा है कि खुशी देने और बांटने से बढ़ती है इसलिए दीवाली में कुम्हारों जैसे हुनरमंदों और छोटे व्यवसाय करने वालों से दिये, सजावट की वस्तुएं और अन्य सामानों की खरीद कर उनकी दीवाली भी खुशहाल बनायें।

See also  50-60 साल बाद बच्चे ऑनलाइन पैदा होंगे… BJP सांसद को क्यों कहना पड़ा ऐसा?

Related Articles

Leave a Reply