देश

जाम लगते ही कार तक पहुंच जाते, दरवाजा खटखटाकर लूट लेते थे सामान, कहानी ठक-ठक गिरोह की

नोएडा

उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना सेक्टर 58 पुलिस ने मुठभेड़ के बाद ठक-ठक गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है. एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वो घायल हो गया है, जबकि दो बदमाशों को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है. घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जालिम गैंग के नाम से कुख्यात इन बदमाशों के कब्जे से चोरी के छह मोबाइल फोन, तमंचा, कारतूस और बिना नम्बर प्लेट चोरी की स्पलेण्डर बाइक बरामद की गई है.

ये गैंग ड्राइवर और कार मालिक का ध्यान हटाकर गाड़ी में रखे सामान को चुरा लिया करता था. पुलिस की गिरफ्त में इलाज के लिए ले जाये जा रहे बदमाश का नाम एजाज है, जबकि उसके दो साथियों को उमरदराज और आसिम उर्फ हासिम को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है.

See also  सब्जियों की कीमत में आई कमी, टमाटर का भाव अब भी आसमान पर

एडिशनल डीसीपी नोएडा ने दी जानकारी
एडिशनल डीसीपी नोएडा ने बताया कि थाना सेक्टर 58 पुलिस जयपुरिया चौराहा सेक्टर-62 के पास चैकिंग कर रही थी. तभी पुलिस को एक बाइक पर तीन शख्स सवार होकर आते हुये दिखाई दिये. पुलिस के रुकने का इशारा करने पर भी बाइक नहीं रोकी और पुलिस पर फायर करते हुए भागने की करने लगे. पुलिस की जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया. दो बदमाशों को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है.

एडिशनल डीसीपी नोएडा मनीष मिश्रा ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि ये लोग नोएडा, दिल्ली एनसीआर में ज्यादा ट्रैफिक वाली जगह पर गाड़ी में बैठे लोगों से जब गाड़ी धीमी या रूक जाती तभी, जाम का फायदा उठाकर इनमें से एक व्यक्ति गाड़ी का शीशा खटखटाता है. गाड़ी में व्यक्ति शीशे को नीचे करता है तो उसे पीछे रोड पर एक्सीडेन्ट करने का बहाना बताकर बातों में उलझाकर रखता. तभी, इनमें से दूसरा व्यक्ति गाड़ी से मोबाइल और अन्य कीमती सामान गाड़ी से चोरी कर लेते हैं. आज ये लोग गाड़ियों में चोरी करने व चोरी किये गये मोबाइल को ठिकाने लगाने के लिए आये थे.

See also  बिहार: 15000 रुपये का कर्ज, ब्याज का पैसा… नहीं चुका पाया परिवार; सूदखोरों ने बेटी को मार दी गोली

Related Articles

Leave a Reply