छत्तीसगढ़रायपुर

मुख्यमंत्री से बिलासपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में बिलासपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की । उन्होंने मुख्यमंत्री को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता दिया । मुख्यमंत्री ने सदस्यों को बधाई एवँ शुभकामनाएं दी तथा आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया ।
इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री इरशाद अली, उपाध्यक्ष श्री संजीव पाण्डेय, सचिव श्री दिलीप यादव, कोषाध्यक्ष श्री प्रतीक वासनिक, सह सचिव श्री दिलीप जगवानी तथा कार्यकारिणी सदस्य श्री गोपीनाथ डे भी उपस्थित थे ।

See also  लाखों कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, हो सकते हैं नियमित, मिलेगा लाभ, सरकार ने मांगी जानकारी, आदेश जारी<br>सभी विभाग को जानकारी भेजने के दिशा निर्देश दिए गए

Related Articles

Leave a Reply