छत्तीसगढ़

डीजे पर नाचते-नाचते किशोर की मौत: गणेश विसर्जन में जा रहा था, परिजनों ने अस्पताल में मचाया जमकर हंगामा

बलरामपुर। गणेश विसर्जन के जश्न के बिच बलरामपुर जिले में एक दर्दनाक घटना हो गई। राजपुर थाना क्षेत्र में विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे की धुन पर नाचते समय 15 वर्षीय किशोर की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा करने लगे।

जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम प्रवीण गुप्ता था। जुलूस के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे सीएचसी राजपुर अस्पताल ले जाय गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।


परिजनों का आरोप है कि, घटना के बाद करीब 20 मिनट तक अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था, जिससे समय पर इलाज न मिलने के कारण प्रवीण की जान नहीं बच पाई। इससे गुस्साए परिजन और स्थानीय लोगों ने अस्पताल का घेराव कर डॉक्टर को हटाने की मांग की। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम ने लोगों को समझाइश देकर शांत कराया। इसके बाद भीड़ ने देर शाम आंदोलन खत्म किया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

See also  ग्रामीणों ने पुलिस पर किया हमला, महिला TI गंभीर रूप से घायल, बस-कार में आगजनी, भारी पुलिस बल तैनात

Related Articles

Leave a Reply