छत्तीसगढ़

सारंगढ़ बिलाईगढ़ में महिला से दुष्कर्म, आरोपी एएसआई गिरफ्तार

सारंगढ़ बिलाईगढ़

जिले के भटगांव थाना क्षेत्र में पुलिस विभाग में पदस्थ एएसआई पर महिला से दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है. शिकायत के बाद एएसआई को गिरफ्तार कर लिया गया है. वर्तमान में आरोपी बलौदाबाजार पुलिस लाइन में पदस्थ है.जानिए पूरा मामला: दरअसल, ये पूरा मामला नवीन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ का है. जिले के भटगांव थाना क्षेत्र में एक महिला ने एएसआई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. पीड़ित महिला का आरोप है कि एएसआई पिछले दो वर्षों से उसका शारीरिक शोषण कर रहा है. इसकी शिकायत महिला ने थाने में की. शिकायत के बाद भटगांव पुलिस ने आरोपी एएसआई को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी बलौदाबाजार पुलिस लाइन में पदस्थ है. महिला की शिकायत पर भाटापारा थाने में जीरो रिपोर्ट दर्ज की गई थी. इस मामले को भटगांव थाने में ट्रांसफर कर दिया गया, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

See also  शादी से लौट रहे युवक को नक्सलियों ने गोली मारकर उतारा मौत के घाट, पूरे इलाके में दहशत का माहौल

भाटापारा की है पीड़ित महिला: बता दें कि पीड़िता भाटापारा शहर की रहने वाली है. महिला ने भाटापारा शहर थाने में आरोपी के एएसआई प्रभात साहू के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था. हालांकि घटनास्थल भटगांव क्षेत्र होने के कारण मामला भटगांव थाना में ट्रांसफर कर दिया गया. फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है.

जब एएसआई प्रभात साहू भाटापारा शहर थाने में पदस्थ थे. तब महिला पीड़िता से उनकी जान पहचान हुई. दोनों में दोस्ती बढ़ गई. फिर भटगांव, हथबंद और पलारी क्षेत्र के कई स्थानों में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है. भटगांव थाना की पुलिस ने धारा 376(2)(क)-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
-राजेश साहू, थाना प्रभारी भटगांव

See also  BREAKING : नगर पालिका जांजगीर अकलतरा चांपा नवागढ़ में किसकी सरकार देखे पूरी सूची

Related Articles

Leave a Reply