स्टोर रूम में रखें कॉपर वायर का बंडल एवं स्क्रैप चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। प्रार्थी रामगोपाल सोमानी निवासी तहसील रोड जे जी एम अस्पताल के सामने चांपा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया था की दिनांक 07/08/25 के दरमियानी रात को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा इसके स्टोर रूम में रखें कॉपर वायर के बंडल एवं स्क्रैप कीमती करीबन ₹15000 को चोरी कर ले गए की रिपोर्ट पर थाना चांपा में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 331(4),305(ए)BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया था।
चोरी जैसे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं श्री यदुमणि सिदार SDOP चांपा के कुशल मार्गदर्शन में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चापा द्वारा थाना स्तर से टीम गठित कर थाना चांपा पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी की पता तलाश कर रही थी तथा सीसीटीवी फुट आगे के आधार पर सैनिक व्यक्ति राजेश सहित निवासी मेहंदी पारा को चोरी गए कॉपर वायर एवम scrap के संबंध में पूछताछ किया गया जो अपना जुर्म स्वीकार करते हुए मेमोरेंडम कथन में बताया कि घटना दिनांक को जगम अस्पताल चंपा के सामने मकान के पीछे तरफ से दीवाल बांधकर अंदर घुस गया और गोदाम टाइप का खुला रूम में जाकर एक बंडल कॉपर वायर एवं स्क्रैप को चोरी कर ले गया था जिसे बचने के लिए घूम रहा था एक फेरी वाले कबड्डी जिसका नाम पता नहीं जानता है उसे ₹2000 में बिक्री किया तथा ₹1500 खा पी के खर्च कर डाला वह ₹500 को रखा था राजेश सहीस द्वारा उक्त मसरूका को चोरी करना स्वीकार किए जाने से चोरी गए बिक्री रकम को बरामद किया जाकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 11.09.2025 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चांपा, प्रधान आर. नर्सिंग बर्मन, अमृत सलूजा, महिला प्रधान आर पुष्पलता साहू, आर गोपेश्वर सिंह, चंद्रकांत बिजनेर,का सराहनीय योगदान रहा।




