छत्तीसगढ़

NHM की हड़ताल खत्म: बर्खास्तगी के अल्टीमेटम के बाद छोड़ी महीने भर की जिद्द

रायपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल द्वारा बर्खास्तगी का अल्टीमेटम देने के बाद महीनेभर से चल रही हड़ताल स्थगित कर दी गई। स्वास्थ्य मंत्री द्वारा नौकरी पर नहीं लौटने पर सोमवार से नयी भर्ती किए जाने दोपहर दिए गए बयान के बाद शाम को हड़ताली कर्मचारियों ने उनसे और मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद हड़ताल स्थगित करने की घोषणा कर दी।हड़ताल की वजह से प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था महीनेभर से प्रभावित हो रही थी। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि 10 में से 4 मांगे पूरी की जा चुकी हैं 3 पर कमेटी बनाई गई है और 3 पर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने अपने शंकरनगर स्थित निवास में शुक्रवार को दोपहर पत्रकारों को बताया था कि एनएचएम के संविदा कर्मचारियों की हड़ताल पर उच्चस्तरीय चर्चा हुई और समाधान पर फैसला हुआ है। उन्होंने कहा कि संविदा कर्मियों से हड़ताल अवधि के दौरान स्वंय मैने, एमडी एनएचएम और स्वास्थ्य सचिव ने का प्रयास किया था मगर कर्मचारियों ने उनकी बात नहीं मानी। जबकि विभाग ने उनकी आवश्यकताओं को देखते हुए उनकी कई मांगों हड़ताल के पहले ही पूरी कर चुकी है और बाकी पर आवश्यकता के अनुसार कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले एक माह से स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित होने की वजह आम जनता के बीच विभाग की गलत छवि बन रही है जिसे देखते हुए इस तरह का फैसला लिया गया है।

See also  जांजगीर-चांपा : जमीन निवेश के नाम पर 1.24 करोड़ की ठगी, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

संविदा कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल समाप्त करने की घोषणा
उन्होंने कहा कि, शुक्रवार को शाम पांच बजे तक जो कर्मचारी काम पर लौटते हैं उन्हें छोड़कर शेष को बर्खास्त किया जाएगा। इसके बाद विभाग सोमवार से रिक्त पदों पर नयी भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू करेगा। इसी अल्टीमेटम ने असर दिखाया और एनएचएम के संविदा कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी। एनएचएम के संविदा कर्मचारी संघ के प्रवक्ता पूरन दास ने बताया कि शुक्रवार की रात स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात के बाद अपनी हड़ताल स्थगित कर दी है।

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

काम पर लौटे तो नोटिस वापस
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि जो काम पर लौटने वाले संविदा कर्मचारियों की जारी एक माह की नोटिस वापस ली जाएगी। वहीं हड़ताल अवधि में जिन कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया था उनकी बहाली के लिए भी आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि उनकी मांगों में सेवा के दौरान सीआर लिखने में ट्रांसपेरेंसी की मांग पूरी की गई है। मेडिकल लिव को 30 दिन करने और इंश्योरेंस की राशि को 10 लाख किया गया है। उन्होंने बताया कि संविदा कर्मचारियों के वेतन में 22 प्रतिशत की वृद्धि पहले ही की जा चुकी और 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की प्रकिया जारी है जो हर वर्ष की जाती है।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

सीएम ने फैसले को सराहा
सीएम विष्णुदेव साय से राजधानी रायपुर हस्थित मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की और हड़ताल खत्म करने की जानकारी दी। सीएम ने कहा, सरकार हर कर्मचारी को अपने परिवार का हिस्सा मानती है और उनकी जायज मांगों के प्रति सदैव संवेदनशील रही है। जनता का स्वास्थ्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और सरकार ने सदैव इस दिशा में ठोस पहल की है। श्री साय ने कर्मचारियों के इस फैसले को सराहनीय बताया।

Related Articles

Leave a Reply