Uncategorized

पैरावट में लगी आग, जिंदा जल गई 12वीं की छात्रा

​​​​​​​बेमेतरा

बेमेतरा में 12वीं की छात्रा की जिंदा जलने से मौत हो गई। वह टॉयलेट के लिए गई थी, इसी दौरान वहां पड़े पैरावट में अचानक आग लग गई। इसके चलते छात्रा को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला। जानकारी के मुताबिक, ग्राम दरी निवासी खिलेश्वरी यादव (18) पुत्री सुखचंद यादव 12वीं की छात्रा थी। शनिवार को रिजल्ट आया तो वह पास हो गई थी। इसके बाद घर में सभी लोग काफी खुश थे। इसी बीच दोपहर करीब 3 बजे खिलेश्वरी टॉयलेट के लिए गई। टॉयलेट के पास ही पैरावट और लकड़ी का ढेर लगा हुआ था। खिलेश्वरी टॉयलेट में थी, तभी अचानक पैरावट में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला खमरिया थाना क्षेत्र का है। आग इतनी तेजी से फैली की खिलेश्वरी को टॉयलेट से निकलने का मौका ही नहीं मिला। अंदर ही आग ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। जब तक दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया, खिलेश्वरी की झुलसने से मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

See also  Mastering Online Casino Gaming: Strategies and Insights for Success

Related Articles

Leave a Reply