छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जादू टोना की शंका में अपने ही चाचा का रेत दिया गला। पुलिस ने आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे।

जांजगीर-चांपा। जिले में जादू टोना की शंका को लेकर एक नाबालिग की सूचना पर धारदार हसिया से अपने चाचा की हत्या करने वाला आरोपी अजीत कुमार पाल (63) थाना चांपा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी राम प्रसाद पाल के गला रेतकर हत्या कर भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया।

See also  जांजगीर चांपा : राजू इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान खाक

जानकारी के अनुसार, प्रार्थी लक्ष्मण पाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका पिता राम प्रसाद पाल पीपल चौक के पास मकान में अकेले रहते थे। उनके बड़े भाई अजीत पाल ने उनके ऊपर जादू टोना करने का आरोप लगाते हुए मारपीट की धमकी दी थी। 21 सितंबर की शाम करीब 7 बजे आरोपी ने धारदार हसिया से अपने चाचा के गले पर हमला किया। राम प्रसाद पाल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

See also  खरसिया के मंगल कार्बन टायर फैक्ट्री में ब्लास्ट: गैस टैंक फटने से एक बच्ची समेत 8 मजदूर झुलसे, मचा हड़कंप

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने तत्काल आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को PIL प्लांट के पास दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने जादू टोना के बहाने से हत्या करने की बात स्वीकार की। आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त धारदार हसिया बरामद किया गया।

See also  बलौदा में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग, हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत

अजीत पाल को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पूरी कार्रवाई में थाना चांपा प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, सहायक उपनिरीक्षक अरुण सिंह और अन्य पुलिस कर्मियों की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply